Hindi Pakhwada
संस्थान मे हिन्दी पखवाड़ा 16 से 29 सितम्बर 2023 को मनाया गया । मुख्य कार्यक्रम 25 सितम्बर 2023 को आयोजित किया गया । इस दिन श्री प्रेम सिंह जी, सेवा निवृत्त, संयुक्त निदेशक (राजभाषा), विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय को मुख्य अतिथि के रूप मे आमंत्रित किया गया । इस पखवाड़ा के दौरान यह कार्यकलाप किए गए।
•    18 सितम्बर 2023 को हिन्दी सुलेख प्रतियोगिता आयोजित की गयी ।
•    20 सितम्बर 2023  को हिन्दी मे लिखित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गयी जिसमे शब्दार्थ, विलोम शब्द और पर्यायवाची शब्द आदि पूछे गए । 
•    22 सितम्बर 2023  को हिन्दी निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गयी ।
•    फोटोग्राफी प्रतियोगिता (जिसमे प्रतिभागी द्वारा फोटो का शीर्षक हिन्दी मे दिया गया)
राजभाषा हिन्दी के उपयोग को सरल, सहज और स्वाभाविक बनाने के लिए संस्थान द्वारा एक संक्षिप्त शब्दकोश ‘ राजभाषा सहायिका’ का निर्माण किया गया है जिसका अनावरण 25 सितम्बर 2023 को मुख्य कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि द्वारा किया गया । मुख्य कार्यक्रम के दौरान स्वरचित हिन्दी कविता पाठन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमे प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ भाग लिया ।
इन सभी प्रतियोगिताओ के विजेताओ को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कार दिये गए।
 
               



 
       16 Oct 2025
 16 Oct 2025
                                                                               04 Oct 2025
 04 Oct 2025
                                                                               30 Sep 2025
 30 Sep 2025
                                                                               20 Sep 2025
 20 Sep 2025
                                                                               11 Sep 2025
 11 Sep 2025