हिन्दी पखवाड़ा रिपोर्ट

08 Oct 2026

 

हिन्दी पखवाड़ा रिपोर्ट

 

  1. संस्थान मे हिन्दी पखवाड़ा 14 से 29 सितम्बर 2026 को मनाया गया । मुख्य कार्यक्रम
    29 सितम्बर 2026 को आयोजित किया गया । इस अवसर पर प्रो. रंजीत कुमार मिश्रा, संस्कृत विभाग, हंसराज कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय को मुख्य अतिथि के रूप मे आमंत्रित किया गया । इस पखवाड़ा के दौरान यह कार्यकलाप किए गए।
  • 14 सितम्बर 2026 को हिन्दी निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गयी ।
  • 18 सितम्बर 2026 को दिए गए शब्दों का प्रयोग करते हुए 250 शब्दों से कम मे लघु कहानी लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
  • 23 सितम्बर 2026 को हिन्दी में वाद विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमे प्रतियोगियों ने विभिन्न विषयों के पक्ष और विपक्ष मे अपने विचार प्रस्तुत किए।
  • 25 सितम्बर 2026 को हिन्दी मे लिखित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गयी जिसमे शब्दार्थ, विलोम शब्द और पर्यायवाची शब्द आदि पूछे गए ।
  • 29 सितम्बर 2026 के मुख्य कार्यक्रम के दौरान मंच पर हिन्दी कविता पाठन (कविता स्व-रचित) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
  • इन सभी प्रतियोगिताओ के विजेताओ को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कार दिये गए।
  • 29 सितम्बर 2026 को मुख्य कार्यक्रम के दौरान राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय के निर्देशानुसार कार्यालय के कामकाज में हिन्दी में कार्य करने वाले कर्मचारियों को मुख्य अतिथि द्वारा प्रोत्साहन राशि से पुरुस्कृत किया गया।
  • 29 सितम्बर को मुख्य कार्यक्रम के दौरान मंच पर संस्थान की प्रस्तावित हिन्दी पत्रिका “सृजन” के मुखपृष्ठ का विमोचन मुख्य अतिथि द्वारा किया गया ।
  • हिन्दी पखवाड़ा के दौरान हुए कार्यक्रमों की कुछ तस्वीरे प्रस्तुत है।